
श्री रामविलास पासवान
पार्टी संस्थापक
केंद्र मंत्री
श्री रामविलास पासवान
(पार्टी संस्थापक)
पार्टी के गठन के बाद से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री रामविलास पासवान 2018 तक लगातार रहे हैं। बिहार के खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव में जन्मे श्री रामविलास पासवान को प्रदेश पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक पद का नियुक्ति पत्र मिल गया था। पर ननिहाल से मिली राजनीतिक प्रेरणा ने इन्हें राजनीति में ला दिया। हालांकि श्री पासवान उन चंद लोगों में हैं जो छठे दशक के संघर्षशील राजनीतिक माहौल में भी सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव जीत गए। वह भी कांग्रेस के खिलाफ संसोपा के टिकट पर। 1969 में अलौली विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद एक बार जो उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाया तो आगे बढ़ते ही गए। 1975 की इमरजेंसी में जेल गए, 15 महीने जेल में रहने के बाद जब छूटे तो 1977 में हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का जनता पार्टी से निर्देश मिला। इतने वोटों से जीते कि गिनिज बुक को उनके जीतने का विश्व रिकार्ड दर्ज करना पड़ा। श्री रामविलास पासवान दलित सेना के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं जो दलितों के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक क्रांति का वाहक है।
संपर्क करें
लोक जनशक्ति पार्टी
12 जनपथ , नई दिल्ली 110011
लैंडलाइन नंबर : 011-23017681
लैंडलाइन नंबर : 011-23015249
लैंडलाइन नंबर : 011-23014050
फैक्स : 011-23015511
ईमेल: lokjanshaktiparty@gmail.com
लोक जनशक्ति पार्टी © 2020
पार्टी
पार्टी के बारे में
मूल सिद्धांत
प्रस्तावना
विकास यात्रा
संगठनात्मक ढांचा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
लोजपा संसदीय बोर्ड
लोक जनशक्ति पार्टी © 2020